Kangra: संत कबीर जयंती पर बोले केवल सिंह पठानिया, कहा- कबीर की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए हैं सबसे बड़ी प्रेरणा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 जून। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 15वीं सदी के महान समाज सुधारक, निर्भीक चिंतक, रहस्यवादी कवि और संत शिरोमणि गुरु कबीर के लिए मानवता ही सबसे बड़ा धर्म था। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने विचारों के माध्यम से समाज को अंधविश्वास, पाखंड, जाति-पांति, ऊंच-नीच और व्यक्ति पूजा जैसी कुरीतियों से ऊपर उठकर सत्य, समानता, समरसता, बंधुता और मानवता का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी।

सोमवार को शाहपुर के बलड़ी में आयोजित संत कबीर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केवल सिंह पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर के अनुसार ईश्वर की नजर में सभी मनुष्य समान हैं और उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां व्यक्ति का महत्व जन्म नहीं, बल्कि उसके कर्म और विचारों के आधार पर हो।

Advertisement

पठानिया ने कहा कि बचपन से ही कबीरदास का हृदय प्रेम और ज्ञान से परिपूर्ण था। उन्होंने सरल हिंदी भाषा में सैकड़ों सुंदर दोहे रचे, ताकि आम लोग आसानी से उन्हें समझ सकें और सत्य तथा ईश्वर की खोज की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि संत कबीर के दोहे आज भी इतने लोकप्रिय हैं कि उन्हें स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए संत कबीर की वाणी को अपने जीवन में आत्मसात करना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार, पंचायत समिति सदस्य कांता देवी, प्रधान नीलम कुमारी, प्रधान कर्ण परमार, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, उपप्रधान विनोद कुमार, उपमंडलाधिकारी गणेश ठाकुर सहित जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में होने वाला ओएसए लक्की बैग ड्रॉ स्थगित, रेडक्रॉस सोसाइटी ने बताई वजह

धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में 15 नवंबर को होने वाला जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कांगड़ा और ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन का लक्की बैग ड्रॉ अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख जल्द घोषित होगी।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 16 नवंबर को धर्मशाला में राज्यस्तरीय समारोह, मुकेश अग्निहोत्री बोले- सनसनी फैलाना पत्रकारिता नहीं, हर खबर से पहले तथ्यों की...

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर धर्मशाला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारिता में तथ्यों की जांच और जवाबदेही को जरूरी बताया। दैनिक जागरण के संपादक नवनीत शर्मा और हिमाचल दस्तक के संपादक हेमंत कुमार ने भी सनसनीखेज पत्रकारिता की चुनौतियों और मीडिया की जिम्मेदारी पर विचार रखे।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सामने उठाया CAS प्रमोशन का मुद्दा, संवर्ग की लंबित मांगें जल्द पूरी करने...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की HGCTA इकाई ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उच्चतर शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर कॉलेज शिक्षकों की लंबित CAS पदोन्नतियों और संवर्ग से जुड़े मुद्दे उठाए। शिक्षकों ने मांगों का समयबद्ध समाधान करने की अपील की।

Kangra: शाहपुर में साढ़े तीन साल से विकास ठप? BJP नेता अरविन्द चौधरी ने कांग्रेस विधायक से मांगा कामकाज का हिसाब

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर भाजयुमो नेता अरविन्द सिंह चौधरी ने कांग्रेस विधायक और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं की स्थिति सुधारने के साथ लंबित विकास कार्य जल्द पूरे करने की मांग की है।