Chamba: चंबा के सुनारा स्कूल में गूंजा योग का संदेश, छात्रों ने सीखी स्वस्थ जीवन की राह

Date:

--Advertisement--

चंबा, 26 जून। जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुनारा में प्राचार्य हाकम चन्द के मार्गदर्शन में योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने छात्रों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में इस वर्ष की योग थीम “स्वास्थ्य ज्ञान एवं विश्व शांति के लिए योग” पर विशेष जोर दिया गया।

योग सत्र के दौरान स्कंध, ग्रीवा चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन और वज्रासन जैसे विभिन्न योगासन करवाए गए। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शीतली प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया, जिससे छात्रों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में जानकारी मिली।

Advertisement

योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और मानसिक संतुलन के लिए योग को केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे रोजाना की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने व्यायाम, आसन, प्राणायाम के साथ ध्यान को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्राचार्य सहित अध्यापक वर्ग के सदस्य संदीप, रमेश चंद, गुरबचन, नीरज, मनोहर, खुशवंत कौर, रुचि शर्मा और सीमा शर्मा सहित कर्मचारी वर्ग भी उपस्थित रहा। स्कूल प्रशासन ने आयुष विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में विद्यार्थियों के लिए और अधिक योग शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 16 साल बाद भारत को 10 हजार मीटर में कांस्य; अब 2028 ओलंपिक...

चंबा के रेटा गांव की बेटी सीमा कुमारी ने जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में 32:50.05 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। उनकी सफलता से इस स्पर्धा में भारत का 16 साल का पदक इंतजार खत्म हुआ।

Kangra: प्रणव शर्मा का सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले- मुख्यमंत्री कार्यालय पर 20 करोड़ खर्च की जगह शाहपुर में विकास होता तो बदल जाती...

भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को लेकर सुक्खू सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि शाहपुर की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों पर खर्च होती तो क्षेत्र के विकास को गति मिल सकती थी।

Kangra: दरीणी में 4.54 करोड़ का बिजली सब स्टेशन तैयार, 8 पंचायतों के 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर

शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की दरीणी पंचायत में 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इससे आठ पंचायतों के करीब 8600 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।