Kangra: शाहपुर में दर्दनाक हादसा: आधी रात फोरलेन ब्रिज से गिरे व्यक्ति की मौत, बेटे करता रहा इंतजार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 25 जून। कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। तहसील शाहपुर के सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज से गिरने के कारण रिहलू पंचायत निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 12:30 बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Also Read: Kangra: शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे मिला पवन कुमार का शव, मौके पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

मृतक की पहचान पवन कुमार (45) पुत्र स्वर्गीय नीचू राम, निवासी गांव किला, पंचायत रिहलू, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार किसी काम से भरमौर गए हुए थे और बुधवार रात वापस लौट रहे थे। उन्हें शाहपुर उतरना था, लेकिन रात के समय सही स्थान का पता नहीं चलने के कारण वे सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज के पास उतर गए।

Advertisement

बताया जा रहा है कि वहां से वह पैदल शाहपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान देर रात फोरलेन ब्रिज से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर शाहपुर बाजार में उनका बेटा अपने पिता के घर लौटने का इंतजार करता रहा। काफी देर तक संपर्क न होने और फोन बंद आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

गुरुवार सुबह परिजनों को ब्रिज के नीचे पवन कुमार का शव मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement – HIM Live Tv

इस दुखद घटना के बाद रिहलू पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।