Kangra: शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे मिला पवन कुमार का शव, मौके पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 25 जून। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेहलू निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय नीचू राम का शव पुहाड़ा पुल के नीचे मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव कर तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

Also Read: Kangra: शाहपुर में दर्दनाक हादसा: आधी रात फोरलेन ब्रिज से गिरे व्यक्ति की मौत, बेटे करता रहा इंतजार

विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग और फॉरेंसिक विशेषज्ञों से संपर्क कर मामले की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। फॉरेंसिक टीम की सहायता से आवश्यक साक्ष्य जुटाने और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पवन कुमार किसी कार्य के सिलसिले में चंबा गए हुए थे और वापसी के दौरान चंबा-शिमला बस से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें शाहपुर में उतरना था, लेकिन वे पुहाड़ा में उतर गए। जब वह रात को घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह उनका शव पुहाड़ा पुल के नीचे बरामद हुआ।

Advertisement – HIM Live Tv

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।