BSF के डिप्टी कमांडेंट शेखर ठाकुर को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 23 जून। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की हटली पंचायत के प्रीतम नगर निवासी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात शेखर ठाकुर का बीमारी के चलते गुजरात के अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और क्षेत्रवासियों के लिए यह खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

जानकारी के अनुसार, शेखर ठाकुर, स्वर्गीय शेर सिंह ठाकुर के पुत्र थे। वह पिछले करीब 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और अहमदाबाद में उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisement

सोमवार शाम करीब पांच बजे उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद बीएसएफ के वाहन से सड़क मार्ग के जरिए उनके पैतृक गांव हटली पहुंचाया गया। जैसे ही शेखर ठाकुर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण भावुक हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

घर पर अंतिम दर्शन और धार्मिक रीति-रिवाज पूरे किए जाने के बाद हटली स्थित श्मशान घाट में उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र शौर्य ठाकुर, जो बेंगलुरु में कार्यरत हैं, विशेष रूप से घर पहुंचे और उन्होंने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बीएसएफ की टुकड़ी ने तीन राउंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी।

हटली पंचायत के उपप्रधान अशोक चम्याल ने कहा कि शेखर ठाकुर के निधन से क्षेत्र ने एक कर्मठ, अनुशासित और समर्पित सैन्य अधिकारी को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

गौरतलब है कि शेखर ठाकुर के पिता स्वर्गीय शेर सिंह ठाकुर एक शिक्षक थे, जिनका पिछले वर्ष निधन हो गया था। परिवार ने हाल ही में उनकी पहली बरसी भी संपन्न की थी। लगातार दो वर्षों में परिवार पर आए इस दुख ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दरीणी में 4.54 करोड़ का बिजली सब स्टेशन तैयार, 8 पंचायतों के 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर

शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की दरीणी पंचायत में 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इससे आठ पंचायतों के करीब 8600 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।