Shimla: मनरेगा और विकास कार्यों में अनियमितताओं पर पंचायत प्रधान निलंबित

Date:

--Advertisement--

शिमला: शिमला जिले के रोहड़ू विकास खंड की करासा पंचायत के प्रधान देव राज को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और 15वें वित्त आयोग के तहत किए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रधान देव राज के निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

करासा पंचायत के एक स्थानीय निवासी ने प्रधान के खिलाफ खंड विकास अधिकारी (BDO) रोहड़ू के पास लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला सामने आया, और 6 मई 2024 को 135 पन्नों की जांच रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें 2020 से 2024 तक विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। 1 जुलाई 2024 को प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 4 जुलाई 2024 को प्रधान ने अपने आरोपों पर लिखित जवाब दाखिल किया, लेकिन यह संतोषजनक नहीं पाया गया।

जांच में फर्जी बिल जारी करना, सामग्री की खरीद में अनियमितताएं, बजट स्थानांतरण, अधूरे कार्य, मजदूरों की मजदूरी सीधे खातों में न भेजना, बिना कोटेशन के एक ही व्यक्ति को कार्य देना, बिना बजट और तकनीकी अनुमति के कार्य करवाने जैसी अनियमितताएं पाई गईं।

इन अनियमितताओं के चलते उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 145 (1) (c) के तहत प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधान को सभी रिकॉर्ड, स्टोर, स्टॉक और मुहरें पंचायत सचिव को सौंपने का आदेश भी दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।