Kangra: कांगड़ा में आपदा से निपटने के लिए तैयार हो रहे ‘आपदा रक्षक’, 300 स्वयंसेवकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 22 जून। जिला कांगड़ा में आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। आपदा रक्षक पायलट परियोजना के तहत जिले के 12 उपमंडलों में 600 स्थानीय स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 300 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह जानकारी सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम शिल्पी बेक्टा ने दी।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा के माध्यम से तकनीकी सहयोगी एवं कार्यान्वयन संस्था के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ऐसी प्रशिक्षित टीमें तैयार करना है, जो किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत और प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य कर सकें।

शिल्पी बेक्टा ने बताया कि अब तक इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, ज्वाली, शाहपुर और धर्मशाला उपमंडलों के संवेदनशील पंचायत क्लस्टरों में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा जोखिम की समझ, ग्राम स्तर पर जोखिम और संसाधनों की पहचान, प्राथमिक सुरक्षा उपाय, प्रारंभिक प्रतिक्रिया, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, सामुदायिक समन्वय तथा पंचायत स्तर पर आपदा तैयारी से जुड़े व्यवहारिक विषयों की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐसी स्थानीय टीमों का निर्माण करना है, जो आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया देकर जान-माल और संपत्ति के नुकसान को कम करने में मददगार साबित हों।

एडीएम ने बताया कि आने वाले सप्ताहों में देहरा, ज्वालामुखी, धीरा, जयसिंहपुर, पालमपुर और मुल्थान उपमंडलों में भी आपदा प्रबंधन टीमें गठित कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान शिल्पी बेक्टा ने आपदा रक्षक पायलट परियोजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए और उनके योगदान की सराहना की।

बैठक में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयोजक रॉबिन कुमार, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक कुलदीप सिंह, जिला इंटर एजेंसी ग्रुप के संयोजक हरजीत भुल्लर तथा आपदा रक्षक पायलट परियोजना के कार्यान्वयन समन्वयक सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 PG सीटें, 277 से बढ़कर 597 करने की तैयारी; NMC को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने NMC को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत मौजूदा 277 सीटों को बढ़ाकर 597 करने की योजना है।

Chamba: डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला की अचानक मौत, होटल में बिगड़ी तबीयत; पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

लंदन से परिवार के साथ डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला रमीला चंदराना की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज से जुड़ा था।