Kangra: 4 साल की पिहू के लिए फरिश्ता बने केडी राणा, सोशल मीडिया परिवार ने जुटाए 1 लाख रुपये

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 22 जून: मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए जाने-माने समाजसेवी केडी राणा ने अपने सोशल मीडिया परिवार और दानी सज्जनों के सहयोग से नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटवास खास की चार वर्षीय बेटी पिहू के इलाज के लिए 1 लाख रुपये की सहायता राशि जुटाई है। पिहू ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका इलाज कराना मुश्किल हो रहा था।

जानकारी के अनुसार, समाजसेवी केडी राणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बताया था कि हटवास खास निवासी एक परिवार की चार वर्षीय बेटी पिहू के सिर में ब्रेन ट्यूमर है। बच्ची का ऑपरेशन पीजीआई चंडीगढ़ में होना है, लेकिन परिवार आर्थिक तंगी के चलते इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थ था।

Advertisement

मामले की जानकारी मिलते ही केडी राणा स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग की अपील की। उनकी इस अपील का असर ऐसा हुआ कि लोगों ने खुलकर मदद की और देखते ही देखते 1 लाख रुपये की राशि एकत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि पिहू के ऑपरेशन के लिए लगभग एक लाख रुपये की आवश्यकता थी। अब इस सहयोग राशि के मिलने के बाद बच्ची को जल्द ही उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जाएगा।

इस अवसर पर केडी राणा ने अपने सोशल मीडिया परिवार और सभी दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए पिहू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

सेवा कार्य में योगदान देने वालों में मणिमहेश ज्वैलर्स नगरोटा बगवां एवं भरमौर के जितेंद्र वर्मा ने 25 हजार रुपये, केडी राणा ने 21 हजार रुपये, मदन मोहन ने 11,500 रुपये सहित अन्य दानी सज्जनों ने भी आर्थिक सहयोग दिया। इसके अलावा कई लोगों ने गुप्त रूप से भी सहायता राशि प्रदान की।

इस दौरान सोशल हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बाबा त्रिलोक नाथ ने कहा, “सेवा करना ही मेरा धर्म है, मैं हर जरूरतमंद का सहारा बनता रहूंगा।”

मणिमहेश ज्वैलर्स के जितेंद्र वर्मा ने कहा, “जैसे ही मेरे संज्ञान में यह मामला आया, मैंने पिहू के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास और आर्थिक सहायता प्रदान की। सेवा करना मेरा कर्तव्य है।”

मदन मोहन ने कहा, “समाजसेवा करना सबसे बड़ा धर्म है, जिसे मैं निःस्वार्थ भाव से करता रहूंगा।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 PG सीटें, 277 से बढ़कर 597 करने की तैयारी; NMC को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने NMC को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत मौजूदा 277 सीटों को बढ़ाकर 597 करने की योजना है।

Chamba: डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला की अचानक मौत, होटल में बिगड़ी तबीयत; पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

लंदन से परिवार के साथ डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला रमीला चंदराना की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज से जुड़ा था।

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।