Kangra: जसवां प्रागपुर में खेतों में मिला पाकिस्तानी लिखावट वाला गुब्बारा, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के सरडदाई गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में पाकिस्तानी लिखावट वाला एक गुब्बारा मिला। गुब्बारे पर लिखे गए शब्दों को देखकर ग्रामीणों में चिंता और उत्सुकता का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार, कुढ़ना-स्लेटी पंचायत के अंतर्गत आने वाले सरडदाई गांव में खेतों के पास यह गुब्बारा मिला। गांव के उपप्रधान राज कुमार ने तुरंत थाना रक्कड़ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रक्कड़ के एसएचओ इल्मदीन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

घटना के बाद पूरे गांव में दिनभर इसको लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। कुछ ग्रामीण इसे सीमा पार से आया हुआ मान रहे थे, जबकि कुछ लोगों का कहना था कि यह हवा के साथ उड़कर यहां पहुंचा कोई सामान्य गुब्बारा भी हो सकता है। पूर्व प्रधान अनिल शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने मामले की गहन जांच की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।