Kangra: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब SC-OBC छात्रवृत्ति के लिए आवेदन हुआ और आसान, सरकार ने लॉन्च किया नया डिजिटल सिस्टम

Date:

--Advertisement--

अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के सहयोग से ‘सेतू’ (Scholarship for Educational Transformation and Upliftment) नामक नई डिजिटल छात्रवृत्ति प्रणाली शुरू की है।

हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस नई व्यवस्था को ‘सेतू’ और ‘उमंग’ पोर्टल से जोड़ा गया है। इससे अब विद्यार्थी प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए एक ही मंच पर आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement

नई डिजिटल प्रणाली का मुख्य उद्देश्य छात्रवृत्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और सुगम बनाना है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को अलग-अलग पोर्टलों पर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी।

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे छात्रवृत्ति से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक पोर्टलों का अवलोकन करते रहें, ताकि वे योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित न रहें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।