HRTC कर्मचारियों के आंदोलन के बीच सरकार की बड़ी पहल, 23 जून को उपमुख्यमंत्री ने बुलाई अहम बैठक

Date:

--Advertisement--

एचआरटीसी कर्मचारियों के बढ़ते आंदोलन और 25 जून से बसों के चक्का जाम की चेतावनी के बीच प्रदेश सरकार ने बातचीत का रास्ता अपनाया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चालक और परिचालक यूनियनों के पदाधिकारियों को 23 जून को शिमला में वार्ता के लिए बुलाया है। ऐसे में अब कर्मचारियों और निगम प्रबंधन की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

निगम प्रबंधन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 23 जून को सुबह 11 बजे हिमाचल सचिवालय स्थित उपमुख्यमंत्री कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर और परिचालक यूनियन के अध्यक्ष प्रीत महेंद्र को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा दोनों यूनियनों से पांच-पांच प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान यूनियनों द्वारा पूर्व में सौंपे गए मांग पत्रों में शामिल विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास होगा। हाल ही में एचआरटीसी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कई स्थानों पर प्रदर्शन और विरोध जताया था, जिसके बाद सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है।

कर्मचारियों की उम्मीदें अब 23 जून को होने वाली इस बैठक से जुड़ गई हैं। माना जा रहा है कि लंबे समय से लंबित मांगों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कोई सकारात्मक फैसला सामने आ सकता है।

इसी बीच एचआरटीसी में चल रहे विवाद ने नया मोड़ भी ले लिया है। एक ओर सरकार ने बातचीत की पहल की है, वहीं दूसरी ओर एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर का शिमला से चंबा तबादला कर दिया गया है। इस फैसले को लेकर यूनियन ने नाराजगी जाहिर की है और आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है। ऐसे में 23 जून की बैठक को एचआरटीसी कर्मचारियों और सरकार, दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।