HP LEET 2026 Result: शिमला के अमन ने किया टॉप, जानें किसने बनाई टॉप-3 में जगह

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (LEET-2026) का बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 14 जून को आयोजित इस परीक्षा में प्रदेशभर से कुल 1963 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जो अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि इस वर्ष शिमला के अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अमन ने 400 में से 370 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, चंबा जिले के मोहित कपूर ने 400 में से 285 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मंडी की नंदिनी ने 246 अंक लेकर मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए LEET-2026 का विस्तृत परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड ने आगामी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बोर्ड सचिव अशोक पाठक ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी हर नई जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।