SPU मंडी में गेस्ट फैकल्टी के 24 पदों पर बंपर भर्ती, 14 जुलाई से शुरू होंगे वॉक-इन इंटरव्यू

Date:

--Advertisement--

मंडी, 20 जून 2026: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (SPU) मंडी ने विभिन्न विभागों में गेस्ट फैकल्टी के 24 पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी आधार पर की जाएगी और कुल 9 विभागों को इसमें शामिल किया गया है।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इंटरव्यू माननीय कुलपति कार्यालय, SPU मंडी में आयोजित किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

विभागवार शेड्यूल के मुताबिक फिजिक्स विभाग के लिए 14 जुलाई 2026 को 10:30 बजे 2 पद, इंग्लिश में 11:40 बजे 1 पद, केमिस्ट्री में 12:20 बजे 1 पद, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में 1:00 बजे 4 पद और कंप्यूटर साइंसेज में 3:00 बजे 4 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे।

इसके बाद 15 जुलाई 2026 को बॉटनी में 11:00 बजे 2 पद, जूलॉजी में 12:00 बजे 2 पद और एनवायरनमेंटल साइंसेज में 1:00 बजे 5 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। वहीं 16 जुलाई 2026 को हिस्ट्री विभाग में 12:00 बजे 1 पद और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 1:00 बजे 4 पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

योग्यता UGC Regulations 2018 के अनुसार निर्धारित की गई है। चयनित गेस्ट फैकल्टी को प्रति लेक्चर 1500 रुपये मानदेय दिया जाएगा, जबकि अधिकतम मासिक मानदेय 50,000 रुपये तक रहेगा। यह नियुक्ति एक सेमेस्टर के लिए होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

इस भर्ती प्रक्रिया में सेवानिवृत्त शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी आयु 70 वर्ष से अधिक न हो। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट और डिग्री की स्व-सत्यापित दो प्रतियां तथा मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।

यह पूरी भर्ती प्रक्रिया अस्थायी है और गेस्ट फैकल्टी को किसी भी प्रकार का स्थायी अधिकार नहीं मिलेगा। इंटरव्यू के लिए कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी को पदों की संख्या बदलने या भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। सभी अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। विज्ञापन संख्या SPU-Mandi/Guest Faculty-01/2026, दिनांक 20 जून 2026 है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।