Kangra: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेरटी स्कूल में गूंजा योग का संदेश, छात्र-शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय नेरटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष विभाग रैत के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वास्थ्य ज्ञान एवं विश्व शांति के लिए योग” रखी गई है, जिसके तहत लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योग क्रियाएं करवाईं। प्रतिभागियों ने स्कंध चालन, ग्रीवा चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन और वज्रासन सहित कई योग आसनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शीतली जैसे प्राणायाम भी करवाए गए।

योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए केवल योग दिवस पर ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यायाम, आसन और प्राणायाम के साथ ध्यान को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि आज के तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में इसकी आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक सुभाष राणा, रजनीश, विकास पठानिया, वीना देवी, मोनिका रानी, लता कुमारी, मंजू सहित अन्य शिक्षकों ने भी योगाभ्यास किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयुष विभाग का आभार व्यक्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।