Kullu: मणिकर्ण घाटी में बड़ा खुलासा! स्कूटी सवार दो युवक 202 ग्राम चरस और 41 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच कुल्लू पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मणिकर्ण घाटी में जरी पुलिस चौकी की टीम ने नाकेबंदी के दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों को 202 ग्राम चरस और 41 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जरी पुलिस की टीम डुंखरा चौक पर नियमित चैकिंग और नाकेबंदी कर रही थी। इसी दौरान मणिकर्ण की ओर से आ रही एक स्कूटी (HP 66A-8026) को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी पर सवार दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 202 ग्राम चरस बरामद हुई।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के पास से 41,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में इस रकम को ड्रग मनी माना जा रहा है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किशन राज चौहान (28) और विक्की चौहान (20) निवासी मुंबई के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा बरामद नकदी के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे विशेष नाके तथा चैकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 19 सितंबर को 9 घंटे बिजली बंद, इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई; विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुल्लू के भुंतर फीडर के तहत 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी एचटी लाइन में नए एक्सएलपीई केबल बिछाने के कार्य के चलते कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।

कुल्लू दशहरा 2026 में दुकान लगाने का मौका, 5 से 21 अक्टूबर तक होगी प्लॉटों की नीलामी; जानें किस दिन किस बाजार की बारी

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के लिए ढालपुर मैदान में विभिन्न बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी 5 से 21 अक्टूबर तक होगी। इच्छुक व्यापारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्लॉट ले सकेंगे।

Kangra: शाहपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

शाहपुर विधानसभा के सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सरवीण चौधरी, रवि दत्त शर्मा, राकेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।