HRTC पेंशनरों ने टाला मुख्यालय घेराव, CM सुक्खू के आश्वासन के बाद सरकार को दी 10 जुलाई तक की मोहलत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। समिति ने यह फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हाल ही में हुई बैठक में मिले आश्वासनों के बाद लिया है। अब 18 जून को होने वाला निगम मुख्यालय का घेराव नहीं होगा और सरकार को मांगों के क्रियान्वयन के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया गया है।

मंगलवार को शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में संघर्ष समिति के महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि 7 जून को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों की कुछ मांगों पर सहमति बनी थी, जबकि शेष मांगों पर एक माह के भीतर दोबारा चर्चा करने का आश्वासन दिया गया था। इसी के आधार पर समिति ने अपने प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि संघर्ष समिति की कार्यकारिणी बैठक में तीन प्रमुख शर्तों के साथ आंदोलन को 10 जुलाई तक स्थगित करने का फैसला लिया गया। पहली शर्त यह है कि 7 जून की बैठक की लिखित कार्यवाही संघर्ष समिति को उपलब्ध करवाई जाए। दूसरी, शेष मांगों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री के साथ एक माह के भीतर पुनः बैठक आयोजित की जाए। तीसरी, जिन मांगों पर सहमति बन चुकी है, उन्हें 10 जुलाई 2026 तक लागू किया जाए।

समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर इन शर्तों पर अमल नहीं हुआ तो 10 जुलाई के बाद बिना किसी नए नोटिस के आंदोलन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में पत्र निगम प्रबंधन के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव वित्त, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी भेजा गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारी बृज लला ठाकुर, केसी चौहान और देवेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

बैठक में एक महत्वपूर्ण सहमति यह भी बनी है कि HRTC पेंशनरों को अब हर माह 7 से 10 तारीख के बीच पेंशन देने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान में कई पेंशनरों को महीने के अंतिम दिनों तक पेंशन का इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था के तहत सरकार हर माह 20 करोड़ रुपये और HRTC 3 करोड़ रुपये पेंशन भुगतान के लिए उपलब्ध करवाएगी। सरकार अगले माह से नई व्यवस्था के अनुसार पेंशन वितरण सुनिश्चित करने की तैयारी में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पति काम पर गया, लौटकर आया तो घर से गायब मिली पत्नी! कुल्लू में रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी

कुल्लू के भुंतर क्षेत्र से एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: 2 अगस्त को ज्वाली के कई गांवों में बिजली रहेगी बंद! देखिए कहीं आपका इलाका भी तो सूची में शामिल नहीं

2 अगस्त को ज्वाली विद्युत उपमंडल के कई गांवों में 11 केवी लाइनों के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान! DC-SP ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, जनता से भी की अहम अपील

कांगड़ा में जिला स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ी रणनीति तैयार की गई। उपायुक्त हेमराज बैरवा और एसपी कुलभूषण वर्मा ने सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर जोर दिया।

Kangra: बोह आपदा प्रभावितों के लिए बड़ा ऐलान! 14 परिवारों को मिलेगी सरकारी जमीन, राणो देवी को मिलेगा प्रदेश स्तरीय सम्मान

बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने 14 परिवारों को सरकारी भूमि देने की घोषणा की। वहीं ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने वाली राणो देवी को प्रदेश स्तरीय सम्मान के लिए अनुशंसित किया जाएगा।