OPS पर फिर गरमाई हिमाचल की राजनीति! CM सुक्खू बोले- BJP लाना चाहती है UPS, कर्मचारियों को दिया बड़ा भरोसा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखते हुए भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा पुरानी पेंशन योजना को बंद कर यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनके पिता भी एक कर्मचारी थे और उन्होंने अपने परिवार के लिए उनके संघर्ष, जिम्मेदारियों और त्याग को करीब से देखा है। इसी वजह से वे अच्छी तरह समझते हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन और आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा किसी भी कर्मचारी के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ उनकी सरकार ने प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा OPS को समाप्त कर UPS लागू करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी यह रुख जारी रहेगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का फैसला लिया था। अब विधानसभा चुनावों की आहट के बीच OPS और UPS का मुद्दा एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बनता नजर आ रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।