हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के लोगों के लिए जरूरी खबर है। आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 18 जून 2026 को 33/11 केवी उपकेंद्र ओच्छघाट से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्य के कारण सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली बोर्ड के अनुसार जटोली, मझगांव, कोठों, कुन्दला, ज़ीरो प्वाइंट, ओच्छघाट, नौणी परिसर, नौणी बाजार, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, पंडाह, थुरान और आसपास के क्षेत्रों में इस अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले से ही निपटा लें।

इसके अलावा शूलिनी विश्वविद्यालय, टटूल, मंझोली, क्यार, नगाली, नंदल, कालाघाट, दोलांजी, एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन और आसपास के क्षेत्रों में लोडिंग की वास्तविक स्थिति के अनुसार बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित समय और तिथि में बदलाव संभव है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!