Kangra: बीमा कंपनी नहीं सुन रही शिकायत? धर्मशाला में बीमा लोकपाल का बड़ा अभियान, अब घर बैठे भी कर सकेंगे शिकायत

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 15 जून। बीमा लोकपाल परिषद के निर्देशानुसार बीमा लोकपाल कार्यालय चंडीगढ़ ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले बीमाधारकों तक पहुंचने और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष शिकायत समाधान और जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मकसद उन लोगों को राहत पहुंचाना है जिन्हें अपनी बीमा कंपनी से उचित समाधान नहीं मिल पा रहा है, साथ ही आम जनता को बीमा लोकपाल संस्थान की भूमिका और महत्व के बारे में जागरूक करना भी है।


बीमा लोकपाल एक स्वतंत्र संस्थान है, जिसे बीमाधारकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए स्थापित किया गया है। यह बीमाधारकों और बीमा कंपनियों के बीच उत्पन्न विवादों का निष्पक्ष, लागत प्रभावी और शीघ्र समाधान उपलब्ध कराने का कार्य करता है।


इसी क्रम में बीमा लोकपाल अलका झा के निर्देशन में 15 जून 2026 को धर्मशाला में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को चंडीगढ़ कार्यालय तक जाने की आवश्यकता के बिना स्थानीय स्तर पर सुनवाई और समाधान उपलब्ध कराना था। शिविर में उपस्थित शिकायतकर्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके मामलों के समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई।


अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए एक विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई, जिसका संचालन साहिल शर्मा की देखरेख में बीमा लोकपाल कार्यालय के अधिकारियों ने किया। इस दौरान लोगों को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी गई।


अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता घर बैठे वेबसाइट www.cioins.co.in के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा शिकायत डाक के माध्यम से एससीओ 20-27, जीवन दीप बिल्डिंग, सेक्टर-17ए, चंडीगढ़-160017 पर भेजी जा सकती है। ईमेल oio.chandigarh@cioins.co.in और दूरभाष नंबर 0172-2706468 के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।


बीमा लोकपाल अलका झा ने बताया कि चंडीगढ़ केंद्र के अधिकार क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा (सोनीपत, बहादुरगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद को छोड़कर), हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ शामिल हैं। उन्होंने अधिक से अधिक बीमाधारकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में 100 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण, विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिए कई बड़े निर्देश; लो-वोल्टेज से लेकर सड़क और स्कूल तक...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अंबाड़ी पंचायत के भाटी में पौधारोपण किया और लो-वोल्टेज, पानी, स्कूल, रास्तों व श्मशानघाट से जुड़े विकास कार्यों को लेकर कई घोषणाएं कीं।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.813 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 वाहन जब्त

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बैजनाथ के गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं।

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।