Kangra: शाहपुर में पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के मंच से केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, कल्याड़ा में 50 लाख रुपये से बनेगा ओबीसी भवन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कल्याड़ा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश स्टेट पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का शुभारंभ शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, पावर लिफ्टिंग ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों के विकास और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। अब ओलंपिक और पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कल्याड़ा इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तीन कोच और दो अटेंडेंट नियुक्त किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और वे खेल गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित इस इंडोर स्टेडियम में पहली बार इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Advertisement

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। विधायक ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने कल्याड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लिए 50 लाख रुपये की लागत से ओबीसी भवन निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि इस राशि से एक भव्य भवन का निर्माण कराया जाएगा और इसका शिलान्यास जल्द किया जाएगा।

फिटनेस फर्स्ट द जिम, रैत और हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप को खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया गया। हिमाचल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव ध्रुव सिंह ने कहा कि केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से प्रदेश में पावर लिफ्टिंग खेल को नई पहचान मिली है।

समारोह के दौरान हिमाचल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन और स्कूल प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि को शाल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हिमाचल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अजीत सिंह, प्रधानाचार्य सुमन, सहायक अभियंता बलवीत दियोलिया, स्थानीय प्रधान सुशील कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले सियासी सवाल, श्रेय अवस्थी ने उदय भानु चिब से मांगा युवाओं के सवालों का जवाब

धर्मशाला में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले भाजपा नेता श्रेय अवस्थी ने उदय भानु चिब से युवाओं के रोजगार, सरकारी भर्तियों, रिक्त पदों और 2022 के चुनावी वादों को लेकर सवालों के जवाब मांगे हैं।

हिमाचल में 1200 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन; 23 सितंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू

हिमाचल में बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 1200 पदों पर भर्ती होगी। 23 से 25 सितंबर तक नगरोटा बगवां, कांगड़ा और देहरा में सुबह 11 बजे से इंटरव्यू होंगे।

कांगड़ा में OBC संघर्ष समिति की बाइक रैली ने बढ़ाया जोश, मटौर पहुंचते ही विधायक पवन काजल ने किया स्वागत; जानें क्यों निकली रैली

ओबीसी समुदाय की मांगों और मुद्दों को लेकर निकाली गई ओबीसी संघर्ष समिति की बाइक रैली रविवार को मटौर पहुंची। विधायक पवन काजल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था कराई।

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।