Kangra: मैक्लोडगंज में 15 से 22 जून तक बिजली रहेगी बंद! इन इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन, देखें पूरा शेड्यूल

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के मैक्लोडगंज क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। विद्युत उप-मंडल मैक्लोडगंज ने 15 जून से 22 जून 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित बिजली शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है। विभाग के अनुसार विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग तिथियों पर कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

जारी शेड्यूल के अनुसार 15 जून को मेन स्क्वायर मैक्लोडगंज, नोरोजी रोड, धर्मकोट रोड, भागसू रोड और जोगीवाड़ा रोड में बिजली बंद रहेगी। 16 जून को पुलिस लाइन मैक्लोडगंज, दलाई लामा मंदिर परिसर, मंदिर रोड, जोगीवाड़ा गांव, नागनी मंदिर, करमू मोड़ क्षेत्र और प्रेम गली में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Advertisement

इसी तरह 17 जून को धर्मकोट, सेरी गल्लू, हीना कैफे, सुकैडी, सपेनू, सती मंदिर, हेनी धर्मकोट, नड्डी, डल झील, टैंगलवुड और बल्ह क्षेत्रों में बिजली शटडाउन रहेगा। 18 जून को पर्वतारोहण संस्थान धर्मकोट रोड, टीपा, हयात और तुशिता मेडिटेशन सेंटर के आसपास बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

22 जून को बाल रोड विलेज, एसआईपीएस स्कूल, सतोबरी, धियाल, बरनेट और चांदमारी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब रहता है तो संबंधित रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।