हिमाचल में आधी रात धमाके के बाद धू-धू कर जली बाइक, सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को आग लगाने का मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र की पंचायत अप्पर ठेहड़ू के चंद्रोण गांव में देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं, ने अपनी मोटरसाइकिल रोजाना की तरह घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी की थी। बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे गांव के लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल आग की लपटों में घिरी हुई थी और तेजी से जल रही थी।

Advertisement

ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शरारती तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। उनका दावा है कि इससे पहले भी इलाके में मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में HIV/AIDS जागरूकता की पहल, स्लोगन राइटिंग में शिवानी और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में रेड रिबन क्लब ने एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। स्लोगन राइटिंग में शिवानी ने प्रथम और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना था।

नगरोटा में पटाखे बेचने की जगह तय, गांधी ग्राउंड में ही लगेगी दुकान! जानें बिक्री का समय और आवेदन की आखिरी तारीख

दीपावली के दौरान नगरोटा बगवां में पटाखों की बिक्री के लिए गांधी ग्राउंड को चिन्हित किया गया है। दुकानदार केवल ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे और बिक्री का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। अनुमति के लिए 6 नवंबर दोपहर 2 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

रिड़कमार कॉलेज में छात्र संघ का गठन, रेखा बनीं अध्यक्ष; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का गठन किया गया। रेखा को अध्यक्ष, कल्पना को उपाध्यक्ष, राजीव को सचिव और पल्लवी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

Kangra: शाहपुर में 25 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट, इको विलेज से बदलेगी तस्वीर! कौड़ियां में बस सेवा भी शुरू, वर्षों पुरानी मांग पूरी

शाहपुर के भंद्रेला में 25 करोड़ रुपये की लागत से परमार्थ इको विलेज का निर्माण किया जा रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण किया। वहीं, कौड़ियां में निजी बस सेवा शुरू होने से आसपास के गांवों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।