Alert! Mandi: पंडोह डैम से छोड़ा गया 6000 क्यूसेक पानी, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

मंडी, 11 जून: जिला प्रशासन मंडी ने लोगों और पर्यटकों के लिए अहम चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि पंडोह डैम से 6000 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम की ओर छोड़ा गया है। प्रशासन के अनुसार इसके चलते ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए नदी के किनारे रहने वाले लोगों और आसपास जाने वाले पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

उपायुक्त मंडी की ओर से जारी अलर्ट में लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी स्थिति में ब्यास नदी के किनारे न जाएं और अपने बच्चों व मवेशियों को भी नदी से सुरक्षित दूरी पर रखें। प्रशासन ने कहा है कि थोड़ी सी लापरवाही भी खतरे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी नागरिक सतर्क रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

प्रशासन के मुताबिक पंडोह डैम से छोड़े गए पानी का असर मंडी, औट, लारजी, थलौट और ब्यास नदी के आसपास स्थित अन्य निचले इलाकों में देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है।

जिला प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण या जिला प्रशासन मंडी से संपर्क करने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 01905-226201, 01905-226202, 01905-226203, 01905-226204 तथा टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन 1077 जारी किए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन रिलीज, “यात्रा मणिमहेश कैलाश” में दिखी हिमाचल की आस्था और शिव भक्ति की...

शाहपुर निवासी युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन “यात्रा मणिमहेश कैलाश” नवनिशा रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज हुआ। भजन में मणिमहेश यात्रा, शिव भक्ति और हिमाचल की धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

Kangra: 12 सितंबर को यहां 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; जानें किन इलाकों में...

धर्मशाला के मंदल और आसपास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरानी विद्युत लाइनों को नई लाइनों में बदलने और रख-रखाव के चलते यह कटौती की जाएगी।

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।