Kangra: नगरोटा में मेला बना यादगार: आर.एस. बाली ने किया बड़ा ऐलान, चंबा के रज़ाक ने जीता दंगल

Date:

--Advertisement--

नगरोटा, 11 जून: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने थाना बरग्रां पंचायत के चंद्रोट में आयोजित स्थानीय मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर थाना मेला कमेटी द्वारा आयोजित ऐतिहासिक छिंज मेले के सफल आयोजन पर उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। मेला कमेटी प्रधान राय सिंह और सदस्यों ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में आर.एस. बाली ने कहा कि इस मेले का इतिहास काफी पुराना है और समय के साथ इसका स्वरूप और भव्यता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मेलों में आयोजित खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। साथ ही ये आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी माध्यम बनते हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर कुश्ती दंगल का आनंद लिया।

दंगल मुकाबले में चंबा के रज़ाक विजेता रहे, जिन्हें 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया। जबकि कांगड़ा के राहुल उपविजेता रहे, जिन्हें 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार भी प्रदान किए।

Advertisement

आर.एस. बाली ने बताया कि इस मेला ग्राउंड के निर्माण के लिए उन्होंने 7 लाख रुपये की राशि प्रदान की थी, जिससे एक सुंदर ग्राउंड तैयार किया गया है जहां लोग आराम से कुश्ती का आनंद ले पा रहे हैं। उन्होंने मेला ग्राउंड में सोलर लाइट लगाने की घोषणा भी की और अधिकारियों को हेड पंप लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मेला ग्राउंड में मुख्य गेट बनाने और स्थानीय सड़क की मरम्मत के निर्देश भी जारी किए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।