Kangra Traffic Alert: 17 जून से 2 जुलाई तक सुनहेत-बस्सी रोड पूरी तरह बंद, जानें नया रूट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 11 जून: कांगड़ा जिला प्रशासन ने सुनहेत से बस्सी रोड पर यातायात को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत देहरा उपमंडल के अंतर्गत आने वाला सुनहेत से बस्सी मार्ग 17 जून से 2 जुलाई तक मरम्मत कार्य के चलते पूरी तरह बंद रहेगा।

प्रशासन के अनुसार इस अवधि के दौरान इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सड़क मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है ताकि भविष्य में लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।

Advertisement

यातायात के वैकल्पिक मार्ग के रूप में नेहरनपुखर चौक से बारा होते हुए भरूं रोड का उपयोग किया जा सकेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।