HPU BA Result 2026: रामपुर की नमिता बनीं टॉपर, 9.33 CGPA के साथ रचा इतिहास, 95.59% रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 13,712 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 11,817 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 95.59 रहा है। इस परिणाम में कम्पार्टमेंट के मामले भी शामिल किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने यह परिणाम रिकॉर्ड एक माह के भीतर घोषित किया है।

बीए अंतिम वर्ष की मैरिट सूची में कुल 7 लड़कियां और 5 लड़के शामिल हैं। मैरिट सूची में जीबी पंत मेमोरियल राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर बुशहर की छात्रा नमिता ने 9.33 सीजीपीए प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सिद्धार्थ राजकीय डिग्री कॉलेज नादौन के लेखराज ने 9.01 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि स्वामी विवेकानंद राजकीय डिग्री कॉलेज घुमारवीं की रितिका ने 8.98 सीजीपीए लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

Advertisement

चौथे स्थान पर ढलियारा कॉलेज के शिवानंद रहे, जिन्होंने 8.98 सीजीपीए प्राप्त किया। संजौली कॉलेज शिमला की तमन्ना ने 8.95 सीजीपीए के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। डिग्री कॉलेज नाहन के सत्यम ने 8.88 सीजीपीए प्राप्त कर छठा स्थान पाया, जबकि पंडित संत राम राजकीय डिग्री कॉलेज बैजनाथ की प्रियंका ने 8.86 सीजीपीए के साथ सातवां स्थान हासिल किया। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय कॉलेज सीमा की अदिति ने 8.85 सीजीपीए प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया। डिग्री कॉलेज धर्मशाला की सोनिया थापा 8.76 सीजीपीए के साथ नौवें स्थान पर रहीं। दसवें स्थान पर तीन विद्यार्थी संयुक्त रूप से रहे, जिनमें राजा वीरभद्र सिंह राजकीय कॉलेज सीमा के निशांत, राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर की अर्पिता और डिग्री कॉलेज चम्बा के रोहित कुमार शामिल हैं, जिन्होंने 8.75 सीजीपीए प्राप्त किया।

ये परीक्षाएं अप्रैल और मई माह में आयोजित की गई थीं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विद्यार्थी अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं और विश्वविद्यालय ने एक माह के भीतर परिणाम घोषित कर रिकॉर्ड बनाया है।

मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नमिता का सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्राध्यापकों मोहन नेगी, हेमलता और अन्य शिक्षकों को दिया है। नमिता के पिता बुद्धराम प्रदेश राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता कला देवी गृहिणी हैं। वह रामपुर बुशहर के दुर्गम क्षेत्र पंद्रहबीश के गांव धारला, डाकघर गानवी की रहने वाली हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।