Kangra: हिमाचल की बेटी अदिति भारद्वाज ने मचाया धमाल, नॉर्दर्न इंडिया पेजेंट में बनीं फर्स्ट रनर-अप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ क्षेत्र की 18 वर्षीय अदिति भारद्वाज ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित Mr. and Miss Northern India प्रतियोगिता में First Runner-Up का खिताब हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह ग्रैंड फिनाले पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ था।

अदिति के लिए यह उनका पहला पेजेंट अनुभव था और पहली ही कोशिश में उन्होंने आत्मविश्वास, मेहनत और बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ इंडिया के विभिन्न राज्यों से लगभग 1800 से 2000 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए थे, जिनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर शामिल रहे।

सेमीफाइनल से आगे बढ़ते हुए अदिति ने फाइनल तक अपनी मजबूत पहचान बनाई और First Runner-Up के साथ-साथ Miss Beautiful Smile और Best in Ramp Walk जैसे विशेष खिताब भी अपने नाम किए। उन्हें इस उपलब्धि पर 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

Advertisement

अदिति, कृषि विभाग में उप निदेशक श्री राज कुमार और विद्युत बोर्ड में सुपरिंटेंडेंट श्रीमती सरोज देवी की पुत्री हैं। वह हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ क्षेत्र के गाँव चकोल, पोस्ट ऑफिस नोहरा, तहसील बैजनाथ की निवासी हैं।

एक छोटे से गाँव से निकलकर बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।