Kangra: नगरोटा बगवां में दर्दनाक हादसा! भांजे के साथ जा रहे मामा की मौत, अस्पताल में भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगरोटा बगवां-मस्सल मार्ग पर एक निजी स्कूल के समीप हुए इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सिविल अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया और ग्रामीणों ने दूसरे वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार मस्सल निवासी करीब 40 वर्षीय सतीश अपने 12 वर्षीय भांजे के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह निजी स्कूल के पास पहुंचा, उसकी बाइक की दूसरे दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

वहीं हादसे में घायल हुए बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि जिस दोपहिया वाहन से टक्कर हुई, उसके चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया जाए। जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजने की प्रक्रिया शुरू की तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि दूसरे वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित किए बिना शव को अस्पताल से नहीं ले जाया जाना चाहिए।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक एवं हिमाचल पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और पुलिस अधिकारियों को मामले में निष्पक्ष तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।