रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के लिए निर्धारित काउंसलिंग की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह काउंसलिंग 11 जून को एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में आयोजित होनी थी, लेकिन अब प्रशासनिक कारणों से इसे आगे बढ़ाकर 18 जून कर दिया गया है।
नई तिथि के अनुसार काउंसलिंग 18 जून को सुबह 10 बजे चांशल कॉन्फ्रेंस हाल, एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में आयोजित की जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें।

एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से काउंसलिंग की तिथि में बदलाव किया गया है और सभी अभ्यर्थियों को नई तिथि के अनुसार उपस्थित होना अनिवार्य है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!