Kangra: जीत के बाद रैत कांग्रेस कार्यालय पहुंचे सुरेश पटाकू, विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया भव्य स्वागत

रैत, 31 मई। रैत पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू ने अपनी जीत के बाद रैत कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर माननीय उप-मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी, परिवार के सदस्य और समर्थक भी मौजूद रहे।

रैत कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस मुलाकात के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने सुरेश पटाकू का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सुरेश पटाकू को हार पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जनता का विश्वास किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुरेश पटाकू अपने कार्यकाल के दौरान रैत पंचायत के विकास को नई दिशा देंगे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुरेश पटाकू ने भी क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!