Kangra: 1295 वोटों की ऐतिहासिक जीत के बाद विधायक केवल सिंह पठानिया से मिले विवेक कुमार, समर्थकों संग पहुंचा विजय जुलूस

Date:

--Advertisement--

रैत, 31 मई। पंचायत समिति मूंदला वार्ड से विवेक कुमार ने 1295 मत प्राप्त कर शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने जीत का उत्सव मनाया।

जीत के बाद विवेक कुमार अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रैत कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लोकप्रिय विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा।

Advertisement

विधायक केवल सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने विवेक कुमार को हार पहनाकर जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी होती है और विवेक कुमार को क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।

विवेक कुमार ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और चुनाव के दौरान उनका साथ दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा भी जताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।