Himachal: कसोल में पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच झड़प, फायरिंग में युवक घायल, 4 आरोपी हिरासत में

Date:

--Advertisement--

कसोल। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पंजाब से आए पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान सरेआम फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे कसोल स्थित होटल ग्रीन वैली में हुई। किसी बात को लेकर पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच पहले बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पर्यटक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जो एक युवक के पैर में लग गई।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने घायल को अपनी पीठ पर उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की। इसी बीच हमलावर ने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन उसके साथियों ने उसे रोक लिया।

सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने जिन आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनकी पहचान मनप्रीत सिंह (29) निवासी तरनतारन, अमन रंधावा (22) निवासी अमृतसर, सुखमनदीप सिंह (17) निवासी फिरोजपुर और करणदीप सिंह (22) निवासी बटाला (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान तमन निवासी बटाला (गुरदासपुर) के रूप में हुई है।

एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि की शांति भंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।