Kangra: तंबाकू के खिलाफ DAV पब्लिक स्कूल की अनोखी मुहिम, छात्रों ने दिया ऐसा संदेश जिसने सबका ध्यान खींचा

Date:

--Advertisement--

गोहजू। DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “तंबाकू स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है” विषय पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशात्मक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त जीवन का महत्व बताया। इसके साथ ही एक प्रभावशाली रोल प्ले भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें दिखाया गया कि किस प्रकार गलत संगति और नकारात्मक प्रभाव युवाओं को नशे की ओर धकेल सकते हैं। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को सही निर्णय लेने और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विशाल कटोच ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने छात्रों को सभी प्रकार के नशों और हानिकारक पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी तथा एक स्वस्थ और जिम्मेदार राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन “तंबाकू को ना कहें” की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और स्वस्थ भविष्य के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 17 जुलाई को दाड़ी क्षेत्र में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों के लोग पहले ही कर लें जरूरी तैयारी

कांगड़ा के दाड़ी क्षेत्र में 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने 11 केवी दाड़ी फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की सूचना जारी की है।

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।