Kangra: कुठारना वार्ड-03 से रेखा ने दर्ज की शानदार जीत, 370 मतों के अंतर से बनीं पंचायत समिति सदस्य

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 31 मई: पंचायत राज चुनाव-2026 के तहत शाहपुर क्षेत्र के कुठारना वार्ड-03 से पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) पद के चुनाव में रेखा ने प्रभावशाली जीत हासिल की है। जारी परिणामों के अनुसार रेखा को 1195 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा देवी को 825 मत मिले।

रेखा ने 370 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर पंचायत समिति सदस्य पद पर कब्जा जमाया। चुनाव में कुल 2020 वैध मत पड़े, जबकि 48 मत अमान्य घोषित किए गए। वहीं 69 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना। कुल 2137 मत दर्ज किए गए।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद रेखा को बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि वह क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NEET में सफलता के बाद शिखा शर्मा को IGMC शिमला में MBBS सीट, नगरोटा बगवां की खरठ पंचायत का बढ़ाया मान

कांगड़ा के नगरोटा बगवां के बाबा बड़ोह क्षेत्र की शिखा शर्मा ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर IGMC शिमला में MBBS में प्रवेश हासिल किया है। खरठ पंचायत की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।