Mandi: 5 महीने के मासूम को कमरे में सुलाकर 19 वर्षीय महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पति और सास गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के डैहर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रियंका पत्नी रवि कुमार निवासी गांव सकरोहा, डाकघर ननावां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका अपने पति, पांच महीने के दुधमुंहे बच्चे और सास के साथ डैहर में किराए के कमरे में रह रही थी। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि सास पास की दुकान पर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने पहले अपने बच्चे को एक कमरे में सुलाया और फिर दूसरे कमरे में जाकर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया।

Advertisement

कुछ देर बाद जब सास वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर उसने मकान मालिक और आसपास के लोगों को बुलाया। दरवाजा खोलने पर प्रियंका कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

मौके पर डीएसपी भारत भूषण, थाना प्रभारी सुंदरनगर कमलकांत, थाना बीएसएल के प्रभारी जगत राम और थाना धनोटू के प्रभारी मनोज कुमार सहित पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रियंका मूल रूप से बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील की रहने वाली थी और उसने करीब डेढ़ वर्ष पहले रवि कुमार से प्रेम विवाह किया था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल महिला के पांच महीने के बच्चे को चाइल्ड शेल्टर मंडी भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मायका पक्ष मौके पर पहुंचा और बेटी की मौत पर गहरा दुख जताया। परिजनों ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।