Shimla: शिमला में अचानक गूंजा जोरदार धमाका, देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया तीन मंजिला मकान

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत बड़ागांव बस स्टैंड के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के दौरान गैस सिलेंडर में हुए जोरदार धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार यह मकान सराहन गांव निवासी जिया लाल पुत्र परमानंद का बताया जा रहा है। शुक्रवार को मकान की सबसे ऊपरी मंजिल में अचानक आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान ऊपरी मंजिल में रखा गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवारों में दरारें आ गईं और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement

इस अग्निकांड में सुन्नी तहसील के धरोगड़ा गांव निवासी हनीश कुमार पुत्र बुद्धिराम का भारी नुक्सान हुआ है। हनीश इस मकान की ऊपरी मंजिल पर किराएदार के रूप में रह रहे थे। आग के कारण उनके कमरे में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कुमारसैन से अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के मकान बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा नुक्सान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।