Sirmaur: सिरमौर पंचायत चुनाव की तारीखें तय, 3 चरणों में होगी वोटिंग; हर बैलेट बॉक्स पर रहेगा QR कोड

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया 26 मई, 28 मई और 30 मई 2026 को संपन्न होगी। जिले की कुल 273 ग्राम सभाओं में मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने चुनाव को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार हर बैलेट बॉक्स पर विशेष QR कोड लगाने का फैसला किया है, जिससे उसकी रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी।

डीसी प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को जिले की 94 ग्राम सभाओं में मतदान होगा। इसके बाद 28 मई को 90 ग्राम सभाओं और 30 मई को 89 ग्राम सभाओं में वोट डाले जाएंगे। ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में की जाएगी, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 31 मई को होगी।

पहले चरण में 26 मई को नाहन, राजगढ़, ददाहू, संगड़ाह, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद और कमरऊ विकास खंड की विभिन्न पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। दूसरे चरण में 28 मई को इन्हीं विकास खंडों की अन्य पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 30 मई को शेष पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Advertisement

प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस बार पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न पंचायतों में उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है और गांव-गांव में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।