SET 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट! जारी हुए एडमिट कार्ड, लेट पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री

Date:

--Advertisement--

स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर सामने आई है। लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

आयोग के अनुसार SET 2026 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में होगी। पेपर-1 सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा और इसके लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

Advertisement

लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे। यानी पेपर-1 के लिए सुबह 10:30 बजे और पेपर-2 के लिए दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाएं। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या परीक्षा से संबंधित किसी अन्य जानकारी की जरूरत हो तो वे आयोग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम, भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समर्पण का...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।