Kangra: शाहपुर को मिला 10 करोड़ का मेगा गिफ्ट! बनेगा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और शॉपिंग मॉल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 18 मई 2026: नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित 5 पार्षदों की शानदार जीत के बाद शाहपुर को विकास की बड़ी सौगात मिली है। लोकप्रिय विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिमला में अर्बन डेवलपमेंट विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शाहपुर नगर पंचायत के आधुनिकीकरण से जुड़े करीब 10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की प्रशासनिक स्वीकृति हासिल की है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परियोजना के तहत शाहपुर में अत्याधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आधुनिक शॉपिंग मॉल और करीब 50 नई दुकानों का निर्माण किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से शाहपुर में खेल सुविधाओं को नई पहचान मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से शाहपुर की जनता को यह बड़ी सौगात दी गई है। चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद विकास परियोजनाओं की मंजूरी मिलने से कांग्रेस समर्थकों में खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन योजनाओं से शाहपुर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है और क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से जुड़ सकेगा।

क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि परियोजनाओं का कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे व्यापार, खेल और पर्यटन गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। आने वाले समय में शाहपुर को एक विकसित नगर पंचायत के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।