Kangra: कांगड़ा में पंचायत चुनाव का बड़ा रिकॉर्ड, 1680 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 16 मई : कांगड़ा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव इस बार कई मायनों में खास बन गए हैं। जिले के विभिन्न विकास खंडों में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रधान, उपप्रधान, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों पर कुल 1680 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। हालांकि जिला परिषद सदस्य पद पर कोई भी उम्मीदवार बिना मुकाबले जीत दर्ज नहीं कर पाया।

जानकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि उपप्रधान पद पर 8 उम्मीदवारों ने बिना किसी मुकाबले के जीत हासिल की है। सबसे ज्यादा निर्विरोध जीत ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर देखने को मिली, जहां 1657 उम्मीदवार बिना चुनाव मैदान में उतरे ही विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य पद पर भी 5 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

जिले के विकास खंडों की बात करें तो इंदौरा विकास खंड में सबसे अधिक 5 प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर भी इंदौरा सबसे आगे रहा, जहां 153 उम्मीदवार बिना मुकाबले के निर्वाचित हुए। इसके अलावा लंबागांव में 127, रैत में 121, देहरा में 119, फतेहपुर में 103 और सुलह विकास खंड में 88 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रागपुर, पालमपुर, नगरोटा बगवां, बड़ोह और रैत विकास खंड से एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने को जिला में आपसी सहमति और स्थानीय स्तर पर बढ़ती राजनीतिक समझदारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।