Drunk Son Attack: शराब के नशे में बेटे ने परिवार पर बरपाया कहर, पिता पर छुरी से जानलेवा हमला

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले की पुलिस चौकी खारसी के तहत आने वाले गांव सायर में एक घरेलू विवाद ने उस समय खौफनाक रूप ले लिया, जब शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उसकी मां और पत्नी को भी चोटें आई हैं। घायल पिता की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स कोठीपुरा रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक कथित तौर पर भारी शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। घर आते ही उसने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह भड़क उठा और मारपीट पर उतर आया। इसी दौरान उसने अपने पिता राम लाल पर छुरी से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई आरोपी की मां और पत्नी भी इस हिंसा का शिकार हो गईं।

घटना के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंड पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने राम लाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स कोठीपुरा रेफर कर दिया। मामले की शिकायत आरोपी के बड़े भाई किशोरी लाल ने पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी युवक अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था, लेकिन इस बार उसने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 22.63 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पलवाना फोरलेन रोड पर गाड़ी की तलाशी के दौरान 22.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने योल कैंट और मनाली से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मंडी में छह युवाओं की एक साथ उठीं अर्थियां, पांच नाबालिगों की मौत से लडभड़ोल में पसरा मातम; दूसरी ओर ब्यास नदी में गिरी...

मंडी के लडभड़ोल में भीषण सड़क हादसे में पांच नाबालिगों सहित छह युवाओं की मौत से छह परिवारों में मातम पसरा है। गुरुवार को सभी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, धर्मपुर में कोठी पतन के पास एक कार ब्यास नदी में गिर गई, जिसमें दो लोग घायल हुए।

Kangra: पालमपुर में भाजयुमो की बड़ी बैठक, रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरा; जयराम ठाकुर ने दिया जनसंघर्ष तेज करने का संदेश

पालमपुर में भाजयुमो हिमाचल प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति बैठक में युवाओं के रोजगार, संगठन विस्तार और कांग्रेस सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई। डॉ. सन्नी शुक्ला ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश दिया।

हिमाचल BJP के सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने किया मेटा कैंपस का दौरा, डिजिटल दुनिया की बारीकियों को समझा

हिमाचल प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने गुरुग्राम स्थित मेटा कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली और डिजिटल संचार की आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल की।