Una Panchayat Election News: ऊना की 5 पंचायतों में बिना चुनाव चुने गए प्रधान-उपप्रधान, निर्विरोध निर्वाचन से बना नया रिकॉर्ड

Date:

--Advertisement--

पंचायती राज चुनाव में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की पांच ग्राम पंचायतों ने निर्विरोध चुनाव का उदाहरण पेश किया है। ऊना उपमंडल की बीनेवाल और उदयपुर, हरोली उपमंडल की जखेवाल और पंडोगा निचला तथा बंगाणा उपमंडल की बोहरू पंचायत में प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्य बिना मुकाबले निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।

ग्राम पंचायत बीनेवाल में मनदीप कौर को प्रधान और सुर्जन सिंह को उपप्रधान चुना गया है। वहीं वार्ड नंबर-1 से निर्मल कौर, वार्ड नंबर-2 से देवरानी, वार्ड नंबर-3 से बलविंद्र सिंह, वार्ड नंबर-4 से कुलदीप कौर और वार्ड नंबर-5 से तरलोक सिंह निर्विरोध वार्ड सदस्य बने हैं।

ग्राम पंचायत उदयपुर में जसविंदर कौर प्रधान और मक्खन सिंह उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। यहां वार्ड नंबर-1 से बलविंद्र कौर, वार्ड नंबर-2 से निशा कुमारी, वार्ड नंबर-3 से कुलदीप सिंह, वार्ड नंबर-4 से रीटा देवी और वार्ड नंबर-5 से गुरदीप कौर वार्ड सदस्य चुने गए हैं।

ग्राम पंचायत जखेवाल में रामपाल प्रधान और गुरदेव सिंह उपप्रधान बने हैं। वार्ड नंबर-1 से सतपाल, वार्ड नंबर-2 से रज्जू देवी, वार्ड नंबर-3 से अंजना देवी, वार्ड नंबर-4 से बाल किशन और वार्ड नंबर-5 से अंजू वाला निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने गए हैं।

वहीं ग्राम पंचायत पंडोगा निचला में गुरपाल को प्रधान और राकेश कुमार को उपप्रधान चुना गया है। यहां वार्ड नंबर-1 से रक्षा देवी, वार्ड नंबर-2 से प्रियंका, वार्ड नंबर-3 से सुमन कुमारी, वार्ड नंबर-4 से पूनम देवी, वार्ड नंबर-5 से तरसेम लाल, वार्ड नंबर-6 से अशोक कुमार पुत्र सिद्धू राम और वार्ड नंबर-7 से अशोक कुमार पुत्र किशन सिंह निर्वाचित हुए हैं।

ग्राम पंचायत बोहरू में मीता देवी प्रधान और जगदेव सिंह उपप्रधान बने हैं। यहां वार्ड नंबर-1 से रविंद्र सिंह, वार्ड नंबर-2 से पूजा देवी, वार्ड नंबर-3 से रीना देवी, वार्ड नंबर-4 से राजेंद्र सिंह और वार्ड नंबर-5 से ममता वार्ड सदस्य चुनी गई हैं।

Una Panchayat Elections 2026 के तहत जिले की इन पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन को भाईचारे और आपसी सहमति का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। हालांकि अंब और गगरेट उपमंडल में किसी भी पंचायत के निर्विरोध चुने जाने की सूचना नहीं मिली है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

पांवटा साहिब की माजरा रेंज के बांसवाली आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन कर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। तस्कर फरार हो गए, जबकि वन विभाग ने 2,91,684 रुपये की खैर लकड़ी और एक बाइक जब्त की।