Solan Drug Bust News: सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, 22.81 ग्राम चिट्टा के साथ चंडीगढ़ का दंपति समेत 4 गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंडीगढ़ का एक दंपति भी शामिल है।

पहला मामला थाना सदर सोलन के तहत सामने आया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परवाणू-धर्मपुर की ओर से आ रही एक टाटा टियागो कार में नशे की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसआईयू टीम ने शमलेच के पास नाकाबंदी कर वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान कार में सवार युवक और युवती के कब्जे से 12.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से रवि कुमार (45) निवासी रबोन, जिला सोलन और साक्षी शर्मा (24) निवासी शिलाई, जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही टाटा टियागो कार को भी जब्त कर लिया गया। इस मामले में सदर थाना सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना धर्मपुर क्षेत्र में की गई। एसआईयू टीम ने पट्टा मोड़ (कुमारहट्टी) के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार एक पुरुष और महिला की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिंदर (28) और उसकी पत्नी स्वाति (27) निवासी सेक्टर-45 बुडेल, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल बाइक को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में धर्मपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Solan Drug Bust Case 2026 में पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।