Shimla Accident News: चुनाव प्रचार से लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, पिकअप गहरी खाई में गिरी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा उपतहसील जांगला की ग्राम पंचायत रनोल में पेश आया। मृतकों की पहचान लोकेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह निवासी रनोल गांव, चिड़गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात चुनाव प्रचार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि जब तक टीम वाहन तक पहुंची, तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के बाद पूरे रनोल गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वाहन के खाई में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 6 महीने में 4 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सीएम सुक्खू बोले- अब तक 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां; 1 दिसंबर...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में 6 महीने के भीतर 4 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है और 1 दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक से केंद्र की योजनाओं की जानकारी, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान में लोगों को किया जागरूक

शाहपुर बाजार में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सौजन्य से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।