Mandi ITI Chowk Accident News: मंडी में बाइक रेलिंग तोड़कर खड्ड में गिरी, 19 वर्षीय युवक की जान बाल-बाल बची

Date:

--Advertisement--

मंडी शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में शामिल आईटीआई चौक पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग और लोहे के एंगल को तोड़ते हुए सीधे सुकेती खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में 19 वर्षीय चालक की जान बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार की पहचान 19 वर्षीय लीलाधर पुत्र पूर्ण चंद, निवासी गांव गनौड़, तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है। वह बस स्टैंड की ओर से बाजार की तरफ जा रहा था, तभी आईटीआई चौक के पास अचानक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक रेलिंग तोड़ते हुए खड्ड की ओर गिर गई, लेकिन लीलाधर किसी तरह नीचे गिरने की बजाय लोहे के एंगल के सहारे हवा में लटक गया। यह दृश्य देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तुरंत मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित ऊपर खींच लिया। इसके बाद उसे थ्री-व्हीलर के माध्यम से तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।

स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।