Sirmaur NH-7 Accident News: खजुरना पुल के पास ट्रक बोलेरो पर पलटा, बाल-बाल बचे तीन लोग, दो घायल

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के नाहन सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांवटा साहिब–कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर खजुरना पुल के पास बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी पर पलट गया, हालांकि गनीमत रही कि बोलेरो सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए, जबकि ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। बोलेरो गाड़ी मालोवाला की ओर से नाहन जा रही थी, जबकि आलू की बोरियों से लदा ट्रक पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही ट्रक खजुरना पुल के पास पहुंचा, उसके ब्रेक फेल हो गए।

स्थिति को संभालने के लिए ट्रक चालक ने अंतिम समय तक वाहन को नियंत्रित करने और सामने आ रही बोलेरो से टक्कर से बचाने की कोशिश की, लेकिन ढलान और भारी लोड के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे बोलेरो पर पलट गया। बोलेरो में सवार चालक, एक महिला और एक बच्चा इस हादसे में सुरक्षित बाहर निकल आए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय युवक ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और मानवता दिखाते हुए घायल ट्रक चालक और परिचालक को अपनी निजी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल करवाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।