Bhattla Zila Parishad Ward 05: वार्ड नंबर 05 भतल्ला में छह प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह हुए आवंटित

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 15 मई: जिला परिषद कांगड़ा के वार्ड नंबर 05 भतल्ला से चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह साफ हो गया है। निर्वाचन अधिकारी-cum-रिटर्निंग अधिकारी शाहपुर द्वारा उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार इस वार्ड में कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं, जिसके बाद अब प्रचार अभियान तेज होने लगा है।

Also Read: Shahpur Zila Parishad: वार्डों में जोरदार मुकाबला, जारी हुई प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

Full News 👉 https://himlivetv.com/shahpur-zila-parishad-election-candidates-list-ward-wise-contest/

जारी सूची के अनुसार ओम प्रकाश, निवासी गांव घियाला, डाकघर टोता रानी, तहसील धर्मशाला को “लॉक एंड की” चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं केवल सिंह, निवासी गांव स्पेड़ा, डाकघर बोह, तहसील शाहपुर को “टेबल फैन” चिन्ह आवंटित हुआ है।

इसी क्रम में जोगिन्द्र सिंह उर्फ पंकू कांगड़िया, निवासी गांव भड़ियारा, तहसील कांगड़ा को “छाता” चुनाव चिन्ह मिला है। मोहित सिंह, निवासी गांव बांदमोरी, डाकघर धर्मशाला, तहसील धर्मशाला को “जीप” चिन्ह दिया गया है।

विजय कुमार, निवासी गांव गोरड़ा, डाकघर व तहसील शाहपुर को “कप एंड सॉसर” चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है, जबकि संदीप कुमार, निवासी गांव भनाला, डाकघर भनाला, तहसील शाहपुर को “फुटबॉल” चिन्ह दिया गया है।

नामांकन और चिन्ह आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। वार्ड नंबर 05 भतल्ला में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है और राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।