Kangra: फिनिशिंग से पहले ढह गया करोड़ों का निर्माणाधीन पुल, इलाके में मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव सड़क मार्ग पर बन रहे निर्माणाधीन पुल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार रात क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद खड्ड में अचानक आए तेज फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव की चपेट में आने से निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार यह 50 मीटर लंबा सिंगल लेन पुल था, जिसका निर्माण कार्य करीब आठ महीने पहले शुरू हुआ था। पुल का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाना था। लेकिन बेमौसमी बारिश और अचानक बढ़े जलस्तर ने फिनिशिंग से पहले ही पूरे निर्माण को भारी नुकसान पहुंचा दिया। राहत की बात यह रही कि पुल के मुख्य पिलर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Also Read: Kangra: धनोटू पुल हादसे पर बवाल! विधायक केवल सिंह पठानिया का सख्त एक्शन, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Full News 👉 https://himlivetv.com/dhanotu-bridge-collapse-kewal-singh-pathania-investigation-order-shahpur/

लोक निर्माण विभाग मंडल शाहपुर के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं थी और समय-समय पर निर्माण सामग्री के सभी तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए थे। उनके अनुसार यह हादसा पूरी तरह से अचानक आई भारी बारिश और जलस्तर बढ़ने की वजह से हुआ।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नियमों के अनुसार अब ठेकेदार को अपने स्तर पर ही पुल का दोबारा निर्माण करवाना होगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, क्योंकि यह पुल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जा रहा था।

हालांकि पुल का हिस्सा ढहने से बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासन और विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और संपर्क व्यवस्था बहाल हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।