Kangra: शाहपुर में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! 150 एथलीटों ने स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दिखाया जोर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के संतोष पैलेस में 9 और 10 मई 2026 को आयोजित एचपी स्टेट पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ। पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन के अधिकार के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन द रामा जिम रैत द्वारा किया गया। इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी ताकत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे आयोजन को बेहद रोमांचक बना दिया। इस मौके पर शाहपुर से भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कमल कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शाहपुर में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है और समाज के जागरूक लोगों व संगठनों को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और अपनी ओर से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

चैंपियनशिप का आयोजन पीएसओ इंडिया के अध्यक्ष जीवन कुमार, एचपी राज्य महासचिव अंकुश राठौड़ और एचपी राज्य अध्यक्ष ऋषभ शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में चंबा के शुभ कुमार ने कुल 760 किलोग्राम वजन उठाकर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं बैजनाथ की पारुल राज ने 217.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्ट्रॉन्गवूमन ऑफ चैंपियनशिप बनने का गौरव हासिल किया।

टीम प्रदर्शन की बात करें तो रामा जिम ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि द्रोणाचार्य जिम दूसरे और रणभूमि जिम तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।