Shimla: शिमला नगर निगम अधिकारी की मौत मामले में बड़ा खुलासा! घर से मिला सुसाइड नोट, मानसिक तनाव का जिक्र

Date:

--Advertisement--

राजधानी शिमला में नगर निगम के डिप्टी कंट्रोलर रामेश्वर शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। देर रात पुलिस द्वारा उनके आवास की दोबारा तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट के मिलने के बाद पुलिस जांच की दिशा बदल गई है और अब मामले में कॉल डिटेल्स समेत अन्य पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, सुसाइड नोट में रामेश्वर शर्मा ने अत्यधिक मानसिक तनाव और सर्विस प्रेशर का जिक्र किया है। हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति, सहकर्मी या वरिष्ठ अधिकारी पर सीधे तौर पर प्रताड़ना का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, ताकि हैंडराइटिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामेश्वर शर्मा पुत्र तुलसी राम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रोहड़ू के सीमा गांव के निवासी थे और वर्तमान में शिमला के मैहली क्षेत्र में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को वह रोज की तरह कार्यालय गए थे, लेकिन दोपहर में अचानक घर लौट आए। बाद में उनकी पत्नी ने उन्हें घर में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्हें तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब रामेश्वर शर्मा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि उनकी अंतिम बातचीत और हालात से जुड़े सुराग मिल सकें।

इस मामले में मृतक के रिश्तेदार कृष्ण शर्मा ने भी कई सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रामेश्वर शर्मा बेहद शांत और नर्म स्वभाव के व्यक्ति थे और वह ऐसा कदम उठाने वाले इंसान नहीं थे। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में सर्विस डिप्रेशन और मानसिक दबाव का जिक्र यह संकेत देता है कि वह लंबे समय से तनाव में थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जो भी अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

रामेश्वर शर्मा की मौत के बाद एक साल पुराने विमल नेगी मामले की भी चर्चा फिर से तेज हो गई है। मार्च 2025 में हिमाचल पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उनका शव गोबिंद सागर झील से बरामद हुआ था और उस मामले में भी विभागीय प्रताड़ना और मानसिक तनाव के आरोप लगे थे। फिलहाल उस केस की जांच सीबीआई कर रही है।

इस नए मामले ने एक बार फिर प्रशासनिक विभागों में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल के दबाव और तनावपूर्ण माहौल को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।

Kangra: गगल शराब ठेके में 74,820 रुपये की चोरी का खुलासा, जम्मू-कश्मीर से दो आरोपी गिरफ्तार; 35 हजार रुपये बरामद

गगल चौक स्थित शराब ठेके से 74,820 रुपये की नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 35,000 रुपये बरामद हुए हैं और दोनों को 10 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है।

Kangra: शाहपुर में पेंशनरों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 18 संगठनों के 1500 से अधिक पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

शाहपुर में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के 18 संगठनों के करीब 1500 पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ रैली और प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभ, महंगाई राहत, चिकित्सा बिल और पेंशन से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।